भागलपुर, अगस्त 23 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  कबीरपुर स्थित श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र (बीसपंथी मंदिर) में दो दिवसीय मध्यदेशीय वैश्य महासभा का महाधिवेशन शनिवार से शुरू हो गया। महाधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने जिसकी जितनी आबादी, उसकी उतनी हिस्सेदारी के तहत सत्ता और राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व की मांग उठाई। इसके अलावा समाज में बढ़ते अपराध, लूट, हत्या और अपहरण की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सरकार से सुरक्षा, संरक्षण और सम्मान की मांग की गई। मौके पर स्वागताध्यक्ष ई. नंदकिशोर साह, प्रो. जगदीश प्रसाद साह, निरंजन साह, नारायण साह आदि मौजूद थे। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...