मऊ, अप्रैल 13 -- मऊ, संवाददाता। मध्यदेशीय वैश्य महासभा के सदस्यों की बैठक दक्षिण टोला स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई। इसमें समाज के संगठन विस्तार, आगामी शैक्षणिक प्रतियोगिताओं और सामाजिक एकजुटता को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज के बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए संत बाबा गणिनाथ महाराज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026 का आयोजन आगामी 20 सितम्बर को किया जाएगा। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह 4 अक्टूबर को आयोजित होगा। पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि जिले के प्रत्येक कोने तक पहुंचकर अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। युवा प्रदेश महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया ने कहा कि समाज की शक्ति और स्थिति का सही आंकलन करने के लिए एक सप्ताह के भीतर व्यापक जनगणना अभियान शुरू किया जाएगा। यह भी पढ...