मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- कुढ़नी, एक संवददाता। तुर्की थाना क्षेत्र के मधौल में रविवार शाम ऑटो पलटने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि किशोर के चाचा सहित कई यात्री जख्मी हो गए। मृतक कार्तिक कुमार (15) मनियारी का निवासी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। हादसे के बाद ऑटो को सीधा कर चालक फरार हो गया। ऑटो मुजफ्फरपुर से कुढ़नी की तरफ जा रहा था। तुर्की थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि हादसे में एक की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.