भागलपुर, जनवरी 8 -- मधेपुरा। उतराखंड के श्री गुरुद्वारा साहिब बजारपुर में 10 से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली 19 वीं राष्ट्रीय सीनियर सर्किल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मधेपुरा जिले के सुगंध कुमार जयपाल पट्टी निवासी वार्ड नंबर 26 एवं साहुगढ पंचायत एक गोढयारी निवासी सौरभ कुमार का बिहार के 14 सदस्यीय टीम में चयन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के सचिव रोशन कुमार ने बताया कि सुगंध कुमार का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन मधेपुरा के लिए गौरव की बात है। ज़िले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान बना रहे है जिसमें कबड्डी संघ के संयोजक अरुण कुमार की अहम भूमिका हैं ।सुगंध एव सौरभ के चयन पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा मधेपुरा सुश्री अम्रपाली ने कहा कि मधेपुरा विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं जिसका परिणाम सबक...