मधुबनी, मई 12 -- मधेपुर। मधुबनी के जिला कला एवं संस्कृति सह खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने मंगलवार को मधेपुर में दो सौ वर्ष पुरानी पांडुलिपियों का सर्वे किया। यह दुर्लभ पांडुलिपि मधेपुर पुरानी बस स्टैंड निवासी ज्योति झा एवं दीपक झा सुरक्षित सहेजकर रखे हुए हैं। केंद्र सरकार की योजना ज्ञान भारतम मिशन के तहत पूरे भारत मे यह सर्वे चल रहा है। जिला कला एवं संस्कृति सह खेल पदाधिकारी करीब तीन घंटे तक तकरीबन 200 पांडुलिपि को देखे।

सर्वे की प्रक्रिया जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार ने निरीक्षण के बाद बताया कि केंद्र सरकार की योजना ज्ञान भारतम मिशन के तहत प्रथम चरण में पूरे देश में ज्ञान परंपरा की विषय पर आधारित कम-से-कम 75 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियों का सर्वे चल रहा है।

डिजिटिलाइजेशन का चरण सर्वे के दूसरे चरण में इस पांडुलिपि का ...