मधुबनी, फरवरी 27 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर पुलिस को होली के पूर्व शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता मिली है। मधेपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को मधेपुर बाजार संगत चौक के निकट करीब 983 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया। यह बरामदगी मधेपुर बाजार के संगत चौक के पास स्थित एक किराना दुकान के गोदाम से किया गया। इस बरामदगी के दौरान पुलिस ने दो शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज मधेपुर बाजार संगत चौक निवासी जीबछ साह उर्फ माखन साह का पुत्र रजनीश साह(20) तथा मधेपुर गांधी चौक निवासी सत्तो महतो का पुत्र विमल कुमार महतो (30) बताया गया है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विमल कुमार महतो अपने घर में विदेशी शराब रखकर बेचता है। इसी क्रम में छापेमारी के दौरान शुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.