मधुबनी, अप्रैल 12 -- रविंद्र झा मधेपुर। मधेपुर थाने के भीठ-भगवानपुर गांव निवासी सड़क हादसे में जख्मी युवक महेंद्र सदाय(23) की पीएमसीएच में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वह मधेपुर पीएचसी के पास 19 मार्च को अज्ञात बाइक की ठोकर लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इस संबंध में मृत युवक महेंद्र सदाय के पिता सहदेव सदाय द्वारा पीएमसीएच में पटना पुलिस के समक्ष दी गई फर्दबयान के आधार पर रविवार 12 अप्रैल को मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें अज्ञात बाइक सवार को नामजद किया गया है। एफआईआर के अनुसार, भीठ-भगवानपुर गांव के युवक महेंद्र सदाय 19 मार्च को मधेपुर बाजार किसी काम से पैदल जा रहे थे। उसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार तेजी व लापरवाही से बाइक चलाते हुए आया और महेंद्र सदाय को धक्का मार फरार हो गया। जख्मी युवक को लोगों ने मधेपुर अस्पताल में भर्...