मधुबनी, जून 10 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के न्यू बस स्टैंड हनुमान मंदिर तीन मुहानी के पास मंगलवार को देसी कट्टा व एक जिंदा कारतूस के साथ धराये युवक फटकी गांव के भरत कुमार मंडल(26) को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- देसी कट्टा व एक कारतूस के साथ एक बदमाश गिरफ्तारपुलिस की जानकारी मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक फटकी गांव के भरत कुमार मंडल ने पुलिस को बताया कि यह देसी कट्टा व एक कारतूस वो तरडीहा गांव के मो आफताब से लाया है। इस संबंध में धराये फटकी के भरत कुमार मंडल तथा तरडीहा गांव के मो आफताब के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। प्राथमिकी मधेपुर थाना के पीएसआई ऋतिक कुमार के आवेदन पर दर्ज की गई है।पुलिस कार्रवाई मालूम हो कि मंगलवार को मधेपुर ...