मधुबनी, अप्रैल 30 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मौसम का मिजाज बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे बिगड़ा। बुधवार रात करीब आधे घंटे तक तेज आंधी व बारिश से मधेपुर प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ। काल-वैशाखी की तरह तेज तूफान आई। वर्षा संग तेज आंधी से आम व लीची की फसल को काफी क्षति पहुंची है। कलमबाग में काफी मात्रा में आम के टिकोले गिरे। आम उत्पादक किसानों को इस आंधी से काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि आम की फसल बर्बाद हो गई है। जबकि तेज आंधी-तूफान से कुछ जगह बिजली के खंभे गिरे व कुछ जगह बिजली का तार भी टूटकर गिर पड़ा। जिस कारण आंधी-तूफान के बाद से बुधवार रातभर ब्लैकआउट रही। यह भी पढ़ें- मधेपुर में आंधी-तूफान व बारिश से आधे घंटे तक जनजीवन हुआ प्रभावितबिजली सेवाएं बहाल करना गुरुवार सुबह से बिजली विभाग द्वारा गिरे बिजली के खंभे व टूटे तार की रि...