समस्तीपुर, मार्च 10 -- दलसिंहसराय।नगरगामा पंचायत अंतर्गत मधेपुर, वार्ड 14 में अष्टयाम यज्ञ को लेकर सोमवार को गांव में भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा गांव का भ्रमण के उपरांत पुनः यज्ञ स्थल पहुंचा। यात्रा में 151 कन्याओं ने भाग लिया। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार एवं अनुष्ठान के साथ अष्टयाम यज्ञ शुरू हुआ। कीर्तन एवं भजन मंडली के द्वारा किये जा रहे अष्टाक्षरी मंत्र के संगीतमय जाप से आस-पास का सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय बना है। अष्टयाम का समापन मंगलवार को होगा। आयोजन में हरिवल्लभ राय, रंजीत राय, दुर्गा राय, शंभू राय अखिलेश राय श्रवण कुमार सिंह, विश्वनाथ प्रसाद, उपमुखिया रौशन कुमार चौधरी आदि सक्रिय नजर आये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...