मधुबनी, जून 28 -- मधेपुर, निज संवाददाता। सरकारी जलस्रोतों एवं सड़क को अतक्रिमणमुक्त करवाने की मांग को लेकर रविवार को मधेपुर बाजार के गांधी चौक पर लोगों ने सड़क जामकर धरना-प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- मधेपुर बाजार के गांधी चौक पर सड़क जामकर लोगों ने किया प्रदर्शनधरना-प्रदर्शन का कारण प्रखंड के चुन्नी गांव निवासी अरुण झा के नेतृत्व में यह सड़क जाम व धरना प्रदर्शन किया गया। करीब घंटेभर तक चली सड़क जाम के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मधेपुर बाजार की गांधी चौक से तीन दिशाओं की तरफ जानेवाली मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई व आवाजाही ठप हो गई। सड़क जाम में शामिल लोग अंचल प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों की मांगें प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में मधेपुर अंचल के सरकारी जलस्रोतों को अतक्रिमणमुक्त करवाने, मधेपुर प्रखंड...