मधुबनी, दिसम्बर 31 -- मधेपुर, निज संवाददाता। नव वर्ष का स्वागत करने के लिए मधेपुर प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों पर अष्टयाम संकीर्तन, धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कुछ धार्मिक स्थलों पर अष्टयाम संकीर्तन तो कुछ जगहों पर रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया है। मधेपुर पुरानी बस स्टैंड स्थित ज्योति झा के आवासीय परिसर में बुधवार को अष्टयाम संकीर्तन महायज्ञ की भव्य शुरुआत हुई। हरिनाम संकीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया है। मधेपुर पुरानी बस स्टैंड स्थित ज्योति झा के आवासीय परिसर, मधेपुर पीएचसी सह रेफरल अस्पताल परिसर स्थित हनुमान मंदिर, पचही गांव स्थित सिद्धपीठ चामुंडा स्थान, रजौर बाबा डीहवार स्थान आदि गांवों में अष्टयाम संकीर्तन की शुरुआत हुई। इसके अलावे ग्रामीण क्षेत्रों में भी कुछ जगहों पर अष्टयाम संकीर्तन, नवाह संकीर्तन महायज्ञ...