मधुबनी, जून 29 -- मधेपुर,निज संवाददाता। मधेपुर प्रखंड क्षेत्र में रविवार रात आद्र्रा नक्षत्र की झमाझम बारिश हुई। बारिश के साथ जोरदार मेघ गर्जन भी सुनी गई व आकाशीय बिजली गिरी। यह भी पढ़ें- बिहार में दो शिव मंदिरों पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे श्रद्धालु; एक की छत टूटी, तो दूसरे का गुंबद क्षतिग्रस्तघटनास्थल का विवरण आकाशीय बिजली की चपेट में कोसी क्षेत्र के द्वालख गांव स्थित ख्यातिप्राप्त ऐतिहासिक कालीन महादेव मंदिर भी आ गया। रविवार-सोमवार की मध्य रात करीब डेढ़ बजे आकाशीय बिजली मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपर लगे गुम्बदनुमा भाग पर गिरी, जिससे ढांचा क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर के पुजारी श्रीलाल गिरी ने बताया कि बीती रात करीब डेढ़ बजे तेज बारिश के बीच बिजली कड़की। जोरदार आवाज के साथ आकाशीय बिजली मंदिर के शिखर पर गिरी।मरम्मत की आवश्यकता सुबह जब ग्रामीण पहु...