मधुबनी, फरवरी 8 -- मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने की पुलिस ने गैर इरादतन हत्या मामले के चार फरार आरोपियों के घर की दीवार पर रविवार को इश्तेहार चिपकाया। न्यायालय के आदेश से यह कार्रवाई मधेपुर थाने के एसआई सह केस अनुसंधानक कंचन कुमार सिंह, एसआई जोगेंद्र सिंह तथा एएसआई विकाश कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। डुगडुगी बजाकर मधेपुर थाने के भीठ-भगवानपुर नवटोलिया गांव के तीन तथा फटकी कुटी गांव के एक फरार आरोपी के घर की दीवार पर इश्तेहार चस्पाया गया। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार तथा एसआई सह केस अनुसंधानक कंचन सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या के एक मामले को लेकर मधेपुर थाना में दर्ज एफआईआर 178/25 के फरार आरोपित भीठ-भगवानपुर गांव के श्याम सुंदर महतो, मालती देवी एवं प्रदीप कुमार महतो तथा फटकी कुटी गांव के आरती देवी के घ...