मधुबनी, अप्रैल 12 -- रविंद्र झा मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर पीएनबी बैंक के अंदर एक ग्राहक से 50 हजार रुपये दो उचक्के द्वारा उड़ा लेने का मामला सामने आया है। घटना सात अप्रैल को घटित हुई बतायी गई है। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति पीपरा गांव निवासी नेती महतो ने मधेपुर थाना में दो अज्ञात लड़के के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने बैंक से 50 हजार रुपये की निकासी की। लेकिन बैंक के अंदर ही अज्ञात दो उचक्के ने रुपये की चोरी कर ली। प्राथमिकी में कहा गया है कि रुपये चोरी करने का कारनामा बैंक के सीसीटीवी कैमरा में रिकार्ड है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.