मधुबनी, सितम्बर 21 -- मधेपुर। मधेपुर थाने के एक गांव से 20 अगस्त को गुम हुई 15 वर्षीया लड़की को पुलिस ने रविवार को दिल्ली से बरामद किया। गुम हुई लड़की की बरामदगी एसआई सह केस अनुसंधानक हीरामणि ने महिला पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। जानकारी मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने दी है। बरामद लड़की को मेडिकल जांच तथा 180 बीएनएसएस तथा 183 बीएनएसएस के तहत बयान के लिए सोमवार को भेजा गया है। यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Samastipur News: अपहृता बरामद, मेडिकल में भेजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...