मधुबनी, जनवरी 5 -- मधेपुर,निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के मधेपुर गांव निवासी वयोवृद्ध भाजपा नेता सह शिक्षाविद बिंदेश्वर झा उर्फ बी झा(82) का निधन पैतृक आवास मधेपुर में हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बिंदेश्वर झा उर्फ बी झा जीवन भर भाजपा से जुड़े हुए थे। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी सहित भाजपा के कई शीर्ष नेताओं से मृतक बी झा का जुड़ाव था। मधेपुर में वे शिक्षा का मंदिर वेदांत आश्रम की स्थापना किए थे। जबकि मुम्बई में उनका रोजगार था। मुम्बई में वे सैकड़ों मिथिलावासी लोगों को रोजगार प्रदान किए थे। बी झा अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को मधेपुर में ही किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र संजीव कुमार झा ने दी। उनके निधन पर सैकड़ों लोगों ने संवेदना व्यक्त क...