मधेपुरा, मार्च 1 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। मधेपुरा स्टेशन पर शनिवार को सख्ती के साथ टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट के सफर करने वाले यात्रियों से जुर्माना वूसल किया गया। टिकट चेकिंग अभियान चलाए जाने से बिना टिकट के ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के बीच अफरा- तफरी मची रही। बताया गया कि मंडल रेल प्रबंधक व वरीय वाणिज्य प्रबंधक समस्तीपुर के निर्देश पर सहरसा से एक टुकड़ी टीटी बस के माध्यम से मधेपुरा स्टेशन पहुंचे। टीटी की टुकड़ी के साथ सहरसा से आरपीएफ के जवान भी पहंुचे। इसके बाद मधेपुरा स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। टे्रन से उतरने वाले यात्रियों का टिकट चेक किया गया। सहरसा रेड प्रभारी विजय कुमार भारती के नेतृत्व में मधेपुरा स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। सहरसा के मुख्य टिकट निरीक्षक आईसी सिंह ने बताया कि बस रेड के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.