भागलपुर, अप्रैल 2 -- परबत्ता थाना क्षेत्र के महादेवपुर घाट में गंगा स्नान के क्रम में मधेपुरा निवासी नूतन देवी (45) पति स्वर्गीय चंद्र किशोर यादव की पानी में डूबने से मौत हो गई है। मृतक महिला बुधवार को अपने घर से स्नान के लिए आई हुई थी। घटना के बाद हंगामा के बीच स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। सूचना मिलने पर महिला के परिजन परबत्ता थाना पहुंचे। शव का अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। मृतक के पुत्र आशीष कुमार ने बताया कि उसकी मां बुधवार की सुबह छह बजे सुबह टेम्पू से गंगा स्नान के लिए महादेवपुर गंगा घाट आई थी और स्नान के क्रम में गहरे पानी में चली गयी और उसकी डूबने से मौत हो गई l मां की मौत के बाद दो बच्चे आशीष कुमार और अंशु बेसहारा हो गए। दो वर्ष पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.