कार्यालय संवाददाता, मई 3 -- बिहार में मौसम के बदले तेवर ने सबको हैराान कर रखा है। बेमौसम बारिश ने कहीं-कहीं आफत भी लाई है। मधेपुरा जिले में शहर से सटे साहुगढ़ गांव जाने वाली सड़क पर बना करीब 30 साल पुराना जर्जर पुल शुक्रवार की रात धंसने से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, सहरसा में बेमौसम बरसात के बाद कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर ने सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के घोघसम-राजनपुर के बीच बने पीपा पुल के एप्रोच पथ को पूरी तरह बहा दिया। मधेपुरा में पुल टूटने से साहुगढ़, भेलवा, घैलाढ़ समेत दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से सीधा संपर्क टूट गया। पुल पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक थी। शुक्रवार देर रात किसी भारी वाहन के गुजरने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर एसडीएम संतोष कुमार और ट्रैफिक डीएसपी चेतनानंद झा ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस ने बैरिक...