मधेपुरा, फरवरी 5 -- पुरैनी (मधेपुरा), संवाद सूत्र। पुरैनी थाना क्षेत्र में एसएच 58 पर नया टोला चौक और कोरचक्का गांव के बीच गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल परीक्षा केन्द्र पर जा रहे इंटर के एक परीक्षार्थी की मौत हो गयी। दुर्घटना में बाइक सवार युवक भी जख्मी हो गया। वह भी इंटर की परीक्षा देने जा रहा था। मृतक की पहचान कुमारखंड प्रखंड के भगवती लक्ष्मीपुर अंसारी टोला वार्ड 13 निवासी मो. अरमान (19 वर्ष) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के भगवती लक्ष्मीपुर अंसारी टोला निवासी मो. अनवारुल का पुत्र अरमान नरदह गांव में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर इंटर की परीक्षा दे रहा था। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे अरमान पैदल नया टोला चौक स्थित अपने परीक्षा केंद्र पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक से आ रहे बिहारीगंज थाना क्षेत्र के राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.