सहरसा, फरवरी 3 -- पतरघट, एक संवाददाता। विशनपुर खेल मैदान प्रांगण में रविवार को आयोजित स्व. रूपेश सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में मधेपुरा की टीम ने सौर बाजार की टीम को 3 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर सौर बाजार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 211 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधेपुरा की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 13 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मधेपुरा की जीत में ऋषभ कुमार की अहम भूमिका रही। उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 110 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय मुखिया गंगा राम ने फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड...