खगडि़या, जुलाई 29 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी पश्चिमी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर रेल मंत्री से मधेपुरा के सांसद दिनेश चंद्र यादव की पहल की सराहना जदयू के प्रदेश महासचिव सुमित सिंह महतो ने की है। उन्होंने कहा कि मानसी सहित संपूर्ण पोषक क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित दिनेश चंद्र यादव की यह पहल निश्चित रूप से रंग लाएगी। मानसी की इस महत्वपूर्ण समस्या का समाधान होगा। इधर मानसी के नगर पंचायत उपसभापति पप्पू कुमार सुमन व वार्ड पार्षद अमृत राज ने भी इस मांग को लेकर सांसद दिनेश यादव का आभार प्रकट किया है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: विधानसभा में मंदरा धार का मुद्दा उठाने के लिए दी बधाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...