भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर। मधेपुरा जिले के चौसा के रहने वाले 31 साल के युवक धीरज मंडल की एक्सीडेंट में जख्मी होने पर मौत हो गई। मृतक की पत्नी रवीना कुमारी ने मायागंज स्थित अस्पताल परिसर में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया है कि चार मार्च की शाम उनके पति तेतरी जा रहे थे। रास्ते में ही चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...