भागलपुर, दिसम्बर 13 -- मुरलीगंज। एक संवाददाता मुरलीगंज-बिहारीगंज एसएच 91 रोड पर भेलाही गांव के पास शनिवार को करीब दस बजे भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। मृतक की पहचान कोल्हययपट्टी पंचायत के वार्ड तीन निवासी रुद्रो राम के पुत्र बिट्टू कुमार (22) वर्ष के रूप में हुई। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण - पोषण करता था। बताया गया ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और घटना स्थल पर हीं दम तौर दिया। सूचना मिलते घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। लेकिन मौके पर पहुंचे परिजनो ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगा। स्थानीय एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर गिट्टी बालू जमा किये जाने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। लगभग आधे घंटे तक सड़क जाम रहने से आवागमन बाधित हो गया।म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.