भागलपुर, मार्च 16 -- मधेपुरा। कालेज चौक स्थित श्याम कॉम्पलेक्स में रविवार को सामाजिक विकास मंच के बैनर तले एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता विनय कुमार झा ने की, जिसमें मंच के आगामी योजना और संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई।साथ ही सर्वसम्मती से नई कोर कमिटी का गठन भी किया गया।जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव सहित पंद्रह कार्यकारिणी सदस्य भी मनोनीत किये गए। जिसमे सर्व सम्मती से जिलाअध्यक्ष पद के लिए श्याम किशोर यादव एवं महासचिव राजेश कुमार झा मनोनीत किये गए।मौके पर नवमनोनीत अध्यक्ष श्याम किशोर यादव ने कहा की सामाजिक विकास मंच केवल एक संगठन ही नहीं है, बल्कि यह जनसरोकार से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि मंच द्वारा विभिन्न प्रकार के जन कल्याणकारी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,साथ ही मंच के उदेश्य की पूर्ति के लिए सभी तरह के प...