भागलपुर, जनवरी 24 -- राघोपुर एक प्रतिनिधि । राघोपुर थाना क्षेत्र के किसान चौक के समीप शुक्रवार की रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक टेंपो से गिरकर एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान डोमी शर्मा (उम्र 45 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, टेंपो के पीछे बैठे डोमी शर्मा अचानक टेंपो चालक द्वारा ब्रेक लगाने के दौरान सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल डोमी शर्मा को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। राघोपुर रेफरल अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद डोमी शर्मा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...