भागलपुर, दिसम्बर 18 -- मधेपुरा। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के द्वारा पुरैनी प्रखण्ड के औराही पंचायत सहित चौसा, उदाकिशुनगंज एवं ग्वालपाड़ा प्रखण्डों के चयनित पंचायतों में "रबी किसान गोष्ठी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। औराही पंचायत, पुरैनी में आयोजित गोष्ठी का उद्घाटन उप परियोजना निदेशक, आत्मा, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, पुरैनी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, मधेपुरा के वैज्ञानिकों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तकनीकी सत्र में रबी फसलों की उन्नत खेती, नवीन कृषि तकनीक तथा फसल रोगों के नियंत्रण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उप परियोजना निदेशक, आत्मा द्वारा एकीकृत पोषक तत्व फसल प्रबंधन पर प्रकाश डाला गया। वहीं प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, पुरैनी ने रासायनिक खाद के कम उपयोग, वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.