भागलपुर, दिसम्बर 24 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। बीते दिनों श्याम दरगाह के समीप युवक को गोली मारकर जख्मी कर देने की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। मामले में आरोपित युवती के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मिलकर घटना को फर्जी करार देते हुए साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के खोखसी पंचायत के बारा गांव के विनय कुमार सिंह ने सुपौल जिले के युवती के परिजनों पर धोखे से बुलाकर रास्ते में अपने पुत्र शांतनु को गोली मारने का आरोप लगाया है। बांह में गोली लगने से वह जख्मी हो गया है। घटना में युवती के पिता, भाई और मामा को नामजद किया गया है। युवती के परिजनों ने बताया कि मामले में प्रेम -प्रसंग जैसा कुछ भी नहीं है। युवती सरकारी विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। चंद महीने पूर्व इंस्टाग्राम पर दोनों की जान - पहचान हुई। बा...