भागलपुर, जनवरी 5 -- मधेपुरा। संवाद सूत्र मानिकपुर पंचायत के मरुआहा वार्ड छह स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के पास सरस्वती मंदिर का ताला काटकर उसमें रखे अष्टधातु से बनी हनुमान जी की मूर्ति बदमाशों ने चोरी कर ली। ग्रामीणों के सूचना पर भर्राही ओपी पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर चोरी गए समान का जायजा लिया। बताया गया कि प्रत्येक दिन की भांति ग्रामीण पूजा के बाद अपने अपने घर में सो गए। कराके की ठंड का लाभ उठाकर अज्ञात चोरों ने रविवार की रात सोमवार की सुबह के बीच एक बजे के बाद रात्रि में कुछ चोरों ने सरस्वती मंदिर में रखे ढाई फिट की अष्टधातु से बनी बजरंगवली की मूर्ति मंदिर का ताला काटकर चोरी कर लिया। लोगों ने बताया जब सुबह करीब छह बजे जब मंदिर पर गया तो मंदिर का ताला टूटा देखा। शक होने पर जब मंदिर के अंदर देखा तो हनुमान जी की मूर्ति जो तांबा और अष्टधातु स...