भागलपुर, मार्च 9 -- कुमारखंड। प्रखंड के बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट के स्वास्थ्य कारणों से एक माह के उपार्जित अवकाश पर जाने को लेकर शंकरपुर प्रखंड के बीडीओ तेजप्रताप त्यागी को अतिरिक्त प्रभार मिला है। सोमवार को बीडीओ तेज प्रताप त्यागी ने अपना योगदान किया। प्रखंड परिसर स्थित अपने कार्यालय वैश्म में बीपीआरओ मनीषा कुमारी, कार्यालय कर्मी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह और कई जनप्रतिनिधियों के समक्ष बीडीओ ने प्रखंड के प्रभारी बीडीओ के रूप में अपना योगदान लिया। योगदान करते ही उन्होंने सभी कार्यालय कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और समय पर सरकारी कार्यो का निपटारा करने तथा समय पर कार्यालय आने का निर्देश दिया। प्रभारी बीडीओ श्री त्यागी ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाना, आम आवाम को सरकारी योजनाओं का सही रूप स...