भागलपुर, मार्च 9 -- ग्वालपाड़ा। प्रखंड के विषवाड़ी पंचायत के पूर्व मुखिया योगेन्द्र प्रसाद यादव (85) के निधन से लोगों में शोक व्याप्त है। विगत कुछ दिनों से वे बीमार रहा करते हैं। रविवार को दिन में उन्होंने आखिरी सांसें ली। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पता चला कि वे लगातार 22 वर्षों तक पंचायत का प्रतिनिधित्व किए। पूर्व मंत्री डा. रविन्द्र चरण यादव, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार, पूर्व प्रमुख प्रमोद कुमार, ई चंद्रशेखर प्रसाद, उप प्रमुख प्रतिनिधि विनोद यादव, मो. मुनीफ उद्दीन, मो. कियाम, राजद प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार, मो. नौशाद आलम, पुरैनी के पूर्व जिप सदस्य अखिलेश कुमार ने उनके निधन पर शोक संवेदना जाहिर की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.