भागलपुर, मार्च 5 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के खोखसी पंचायत के रामगंज वार्ड 9 से पिछले पांच दिनों से लापता नाबालिग युवती का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले में युवती की मां ने थाना पुलिस को आवेदन देकर बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई है। उसने गांव के ही मनखुश कुमार सहित उसके परिवार के पांच लोगों पर बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। युवती की मां आंगनबाड़ी में सहायिका के पद पर कार्यरत है। उसने बताया कि बीते 28 फरवरी को तकरीबन दो बजे रात में उसकी बेटी घर से अचानक लापता हो गई। अपने स्तर से बेटी को खोजने का हर मुमकिन प्रयास किया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसने बताया कि आरोपी मनखुश कुमार उसकी बेटी से फोन पर बात किया करता था। उसे पूरा यकीन है कि आरोपी अपने परिजनों के साथ मिलकर उसकी बेटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.