भागलपुर, अप्रैल 13 -- बिहारीगंज से प्रेमभूषण सिन्हा की रिपोर्ट जनगणना 2027 के तहत हाई स्कूल बिहारीगंज में सोमवार को 46-46 प्रगणक व पर्यवेक्षक के दो अलग-अलग बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। बीडीओ अमित कुमार, बीपीआरओ चंदन कुमार, बीएओ अशोक कुमार सहित अन्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।बीडीओ अमित कुमार ने कहा भारत सरकार गृह मंत्रालय जनगणना कार्य निदेशालय के निदेशानुसार भारत की जनगणना 2027 प्रथम चरण से संबंधित प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों के दो बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण हाई स्कूल बिहारीगंज में शुरू किया गया है। दोनों बैच में 7-7 पर्यवेक्षक और 39-39 प्रगणकों को जनगणना के इस प्रथम चरण में डिजिटल पोर्टल का उपयोग करके मकानों की सूचीकरण और गणना के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम बैच को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.