भागलपुर, मार्च 9 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। रौता पंचायत स्थित रौता वार्ड 14 में सोमवार को स्मैक के नशे में एक भाई ने दूसरे भाई और उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।परिजनों ने आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ राजीव रंजन द्वारा इलाज किया गया। घायल बसंत कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनका भाई दशरथ कुमार नशे की हालत में आया और मेरी पत्नी को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। विरोध किए तो दशरथ कुमार, अरविंद कुमार सहित अन्य ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट शुरू कर दिया। मारपीट की घटना में पति-पत्नी घायल हो गये। थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है ।इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है । आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...