भागलपुर, अप्रैल 18 -- कुमारखंड (मधेपुरा) से आशीष ठाकुर की रिपोर्ट राज्य में चल रहे सीओ, आरओ, राजस्व कर्मचारी व पंचायत सचिव की हड़ताल का असर दिखना शुरू हो गया है। खासकर सबसे ज्यादा असर छात्रों को विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जैसे आय, आवासीय, जाति, क्रिमिलेयर सहित जन्म प्रमाण पत्र , मृत्यु प्रमाण पत्र आदि कार्य को लेकर इंतजार करना पड़ रहा है कि कब हड़ताल टूटेगा। लेकिन सरकार व हड़ताल पर गये पदाधिकारी व कर्मी की अड़ियल रवैया के कारण खामियाजा अंततः आमलोगों को भुगतना पड़ रहा है। वैसे तो प्रभारी सीओ को पदस्थापित कर दिया गया है लेकिन आवेदन पत्र पंचायत सचिव व राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर रहने से आगे नहीं बढ़ पा रहा है।‌ शनिवार को भी कई लोगों ने बताया कि जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, आय आवासीय जाति प्रमाण पत्र बनाने को लेकर आवेदन दिया है, लेकिन हड़ता...