भागलपुर, अप्रैल 27 -- आलमनगर से राजेश सिंह की रिपोर्ट प्रखंड अंतर्गत लदमा नहर से हारु डुमरा जाने वाली आरडब्लूडी सड़क में चार दशक पूर्व बना लोहा पुल जर्जर होने से आवाजाही खतरनाक बना हुआ है। बावजूद संबंधित अधिकारी बेपरवाह बने हैं। पुल जर्जर होने के साथ-साथ एक तरफ का रेलिंग टुट जाने से जानलेवा बन गया है। एक ओर जहां सरकार आवाजाही को सुलभ बनाने के लिए कृत संकल्पित है। वहीं अधिकारी अपनी उदासीनता पूर्ण रवैया अपनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जिसका उदाहरण उक्त लोहा पुल है। जो करीब डेढ़ साल से खतरनाक बना हुआ है। बावजूद उक्त जगहों पर नए सिरे से हाई लेवल पुल निर्माण करना मुनासिब नहीं समझा जा रहा है। मालूम हो कि बिना रेलिंग का पुल रहने के कारण आवाजाही के दौरान हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार तो यात्री पुल से गिरकर चोटिल भी हो चुके है। ऐस...