भागलपुर, अप्रैल 27 -- मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के जमुनिया वार्ड 22 निवासी 14 वर्षीय देवराज कुमार की सोमवार को सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। अरविंद यादव का पुत्र मृतक देवराज कुमार सुबह करीब आठ बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। सड़क हादसे में उसकी जान चली गई। जानकारी के अनुसार, पटेल चौक और कॉलेज के बीच टीवीएस शोरूम के आगे एनएच-106 पर उदाकिशुनगंज से मधेपुरा की ओर जा रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि देवराज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- मदारपुर में हाइवा ने दो युवकों को रौंदा, युवक की मौत घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बु...