भागलपुर, मार्च 25 -- कुमारखंड। श्रीनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों पर छापामारी कर तीन अलग-अलग मामलों के आरोपी व एक नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार ने बताया कि पुलिस ने छापामारी कर पूर्व के हत्या की नियत से मारपीट करने के आरोपी मो अमेरुद्दीन व मो शाहिद तथा एक अन्य मामले के वारंटी सुमीत कुमार तथा एक पियक्कड़ कुमोद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...