भागलपुर, अक्टूबर 7 -- मधेपुरा से सरोज की रिपोर्ट मधेपुरा । भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के गणित विभाग में डॉ. इंद्रकांत झा ने विभाग अध्यक्ष के रूप में मंगलवार को योगदान लिया। वे निवर्तमान विभाग अध्यक्ष डॉ. मुकुंद कुमार सिंह के स्थान पर योगदान लिया। डॉ. मुकुंद कुमार सिंह की सेवानिवृति के बाद इन्हें विभागाध्यक्ष मनोनीत किया गया। राजेंद्र मिश्र कॉलेज सहरसा में गणित के विभागाध्यक्ष रहे डॉ. इंद्रकांत झा के विश्वविद्यालय गणित विभाग का अध्यक्ष का पद ग्रहण करने पर शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विभाग के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाना पहली प्राथमिकता होगी। छात्रों की समस्या समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कुलपति का आभार व्यक्त किया। मौके पर डॉ. मुकुंद कुमार, डॉ. नरेश कुमार सिंह, डॉ. कमलाकांत झा, डॉ. रमेंद्र कुमार, ...