भागलपुर, अप्रैल 18 -- मधेपुरा से सरोज कुमार की रिपोर्ट शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायभीर पंचायत के अरताहा गांव में चोरों ने आतंक मचाया है। वार्ड नंबर 01 स्थित काली मंदिर को बेखौफ चोरों ने निशाना बनाते हुए दान पेटी से हजारों की नकदी और दर्जनों पीतल की घंटियाँ चुरा लीं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।बताया जा रहा है कि देर रात चोरों ने मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पहले मंदिर में लगी लगभग एक दर्जन पीतल की घंटियाँ खोल लीं। इसके बाद दान पेटी का ताला काटकर उसमें रखे करीब 80 से 90 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो टूटा ताला और बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते खबर गांव में फैल गई और भारी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.