भागलपुर, जुलाई 18 -- मधेपुरा से सरोज कुमार की रिपोर्ट गम्हरिया थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जागरी के 25 बच्चे मध्यान्न भोजन करने के बाद शनिवार बीमार हो गए। पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर बच्चों को सिंहेश्वर सीएचसी में भर्ती कराया। बच्चों का कहना है कि एमडीएम में छिपकली गिरने के कारण खाना विषाक्त हो गया। उसको खाने से बच्चों की तबीयत खराब हुई। विद्यालय के एचएम निर्मल कुमार भारती ने कहा कि फूडप्वाइजनिंग के कारण बच्चों की तबीयत खराब हुई। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर बच्चों को घर भेज दिया गया। पांच बच्चों का इलाज चल रहा है। बीईओ नवल किशोर सिंह ने बताया कि एमडीएम खाने से 20- 25 बच्चे बीमार हुए। इलाज के बाद 15-17 बच्चों को घर भेज दिया गया। पांच - सात बच्चों का इलाज चल रहा हे। बच्चों के बीमार होने के कारणों की जांच की जाएगी।...