अररिया, जनवरी 20 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। कुमारखंड थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव स्थित राजेंद्र यादव के घर के समीप मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे बाइक और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायल को इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ वरुण कुमार ने प्राथमिक इलाज कर घायल की स्थिति गंभीर देख सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया। बताया गया कि बेलासद्दी वार्ड एक निवासी राजीव कुमार (27) अपने बाइक से अपनी पत्नी प्रेमलता कुमारी (25), बबलू कुमार( 25) को बाइक पर पीछे बैठा कर निजी काम से पूर्णिया जा रहे थे। जैसे ही गुड़िया स्थित राजेंद्र यादव के घर के समीप पहुंचे कि कुमारखंड की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक के आमने सामने की जबरदस्त टक्कर में बाइक चाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.