भागलपुर, मार्च 7 -- कुमारखंड। थाना क्षेत्र के बिशनपुर बाजार पंचायत स्थित टिकुलिया मिडिल स्कूल के समीप स्टेट हाइवे 91 पर अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में जबरदस्त रूप से धक्का मार दिया। जिससे बाइक पर पीछे सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने तत्काल इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। बताया गया कि टिकुलिया वार्ड 8 निवासी शांति देवी अपने देवर के साथ टिकुलिया बाजार कपड़ा खरीदने गई थी । घर वापस लौटने के दौरान पीछे से बाइक में अज्ञात वाहन ने जबरदस्त रूप से धक्का मार दिया। जिससे बाइक पर पीछे सवार शांति देवी गिरकर घायल हो गई। जबकि अज्ञात वाहन चालक मौके पर से वाहन लेकर फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ राजीव रंजन द्वारा इलाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...