भागलपुर, मई 10 -- मधेपुरा से मनीष सहाय वर्मा की रिपोर्ट अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पदाधिकारी ने शहर की दुकानों और बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच शुरू कर दी है। आए दिन शहर में चेन स्नेचिंग, छिनतई आदि घटनाओं से शहरवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। झपटमार गिरोह के बदमाश भी आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बताया गया कि मुख्यालय के निर्देश पर शहर के सोना-चांदी की दुकानें और बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे के रख-रखाव व स्थिति की जानकारी के लिए पुलिस पदाधिकारी आधा दर्जन से अधिक दुकानों और बैंकों की जांच की। जांच के दौरान जिस दुकान व बैंक में सीसीटीवी कैमरा चालू स्थिति में नहीं पाया गया उसे अविलंब चालू कराने को हा गया। जांच कर रहे पुलिस पदाधिकारी एसआई रितेश कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। ...