भागलपुर, अगस्त 20 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि रैयती जमीन के दस्तावेज में गड़बड़ी दुरुस्त करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश पर राजस्व महा अभियान शुरू हो गया है। उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र में घर-घर जाकर रैयतों को जमाबंदी की प्रति सौंपने का काम शुरू कर दिया गया है। अंचलाधिकारी हरिनाथ राम खुद रैयतों के घर जाकर जमाबंदी की प्रति सौंपी और उन्हें अभियान के बारे में जागरूक किया। यह अभियान लोगों को उनकी भूमि संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने बताया कि महा अभियान कई तरह की भूमि-संबंधी समस्याओं का समाधान करेगा। इसमें ऑनलाइन रिकॉर्ड में नाम, खाता, खेसरा, रकबा (क्षेत्रफल), या लगान (टैक्स) जैसी किसी भी गलती को ठीक किया जाएगा। यदि किसी भू-स्वामी की मृत्यु हो गई है, तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.