भागलपुर, सितम्बर 20 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। अंतर महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर यूवीके कॉलेज कडामा में तैयारी तेज हो गई है । सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस करने में जुटे हुए हैं। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विभाग के द्वारा अंतर महाविद्यालय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर यूवीके कॉलेज कडामा आलमनगर को आयोजक बनाया गया है। आयोजन की जिम्मेदारी मिलते ही महाविद्यालय का किरदार विभाग पूरी तरह से सक्रिय दिख रहा है आयोजन को लेकर कई प्रकार की तैयारी में समिति जुट चुका है।इस दौरान शनिवार को जहां महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर अमरेंद्र झा, कडामा पुलिस कैंप के प्रभारी मनोज कुमार तिवारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ चंद्रशेखर मिश्रा सहित कई अन्य ने महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के प्रैक्टिस मैच का उद्घाटन किया। यह भी पढ़...