भागलपुर, फरवरी 22 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता बिहार के सुप्रसिद्ध बाबा नगरी सिंहेश्वर हालत देखने लायक हो गयी। जिधर देखो न वहीं वाहनों कि लंबी कतार रेंगती नजर आ रही थी। यही नहीं मुख्सय सड़क पर नारियल विकास बोर्ड के पास से दुर्गा चौक जाने में वाहन हो या पैदल घंटों लग जा आ रहा था। वहीं युवा संघ के पंकज भगत, मिलन कुमार, मनिषा कुमार ने कहा मेला अवधी से पहले प्रशासन के किये जाने वाले बैठक में सिंहेश्वर में जाम कि समस्या को प्रमुखता से रखा जाता है प्लान भी बनाते जाते हैं घोषना भी होता है मगर सरजमीं पर कुछ होता नजर नहीं आता है। जबकी मेला के दौरान विभिन्न चौक चौराहों के साथ साथ हर स्थान पर मजिस्ट्रेट और पुलिस कि न्युक्ति की जाती। उन लोगों ने कहा कि जाम के कारण के ई एम्बुलेंस फंसते हैं और गंभीर मरीज तरपते रहते हैं। यही नहीं जाम से पहले ही वाहनों के...