भागलपुर, मार्च 20 -- उदाकिशुनगंज, एक प्र्रतिनिधि। मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय बालक से शुक्रवार को छात्राओं की एक टोली परिभ्रमण पर रवाना हुए। परिभ्रमण दल को प्रधानाध्यापक कुमार संजय प्रताप,डीडीओ सियाराम मोची एवं शिक्षा समिति सचिव रंजू देवी ने हरी झंडी दिखाकर दार्शनिक स्थल कुप्पाघाट के लिए रवाना किया। एचएम श्री प्रताप ने बताया कि बीसवीं सदी के महान संत महर्षि मेंही दास जी की कर्मभूमि के दर्शन से छात्र - छात्राओं की बौद्धिक विकास जागृत होती है। शिक्षा के साथ - साथ साल में एक बार राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में मुख्यमंत्री दर्शन योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना करती है। ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अलावे उनके बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिल सके। वहीं कुप्पाघाट से लौटने के क्रम में छात्रों की टोली को बाबा विशु राउत की समाज...