भागलपुर, अप्रैल 19 -- मधेपुरा से देवेंद्र की रिपोर्ट मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा के गणित विभाग में कार्यरत रहे प्रो महेश्वरी प्रसाद यादव (63) के असामयिक निधन से परिजन सहित महाविद्यालय परिवार शोकाकुल हैं।शोकाकुल शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने कॉलेज परिसर में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य रहे डा अशोक कुमार ने कहा कि सुपौल जिला अंतर्गत पिपरा प्रखंड के कौशलीपट्टी गांव निवासी प्रो महेश्वरी प्रसाद यादव कुछ समय से बीमार चल रहे थे।पिछले 16 अप्रेल 2026 को समुचित इलाज के लिए परिजन जब उन्हें गांव से पटना ले जा रहे थे, बीच रास्ते में ही उनका निधन हो गया। प्रो यादव पत्नी सहित दो पुत्र अपने पीछे छोड़ गये हैं।प्राचार्या डा पूनम यादव ने कहा कि प्रो ...